Central Minister । STPI । Bihar: बिहार दौरे पर रेल मंत्री, छपरा-आनंद विहार ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Central Minister । STPI । Bihar: बिहार दौरे पर रेल मंत्री, छपरा-आनंद विहार ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Central Minister अश्विनी वैष्णव आज बिहार दौरे पर नई रेल सेवाओं का शुभारंभ करेंगे और मढ़ौरा लोकोमोटिव फैक्ट्री का निरीक्षण करेंगे।

नई दिल्ली: केन्द्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव आज एक दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे। पटना पहुंचने के बाद वे सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (STPI) का दौरा करेंगे और सूचना प्रौद्योगिकी तथा डिजिटल नवाचार से जुड़े कार्यों की समीक्षा करेंगे।

इसके बाद Central Minister पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन से छपरा जाएंगे, जहां वे नई छपरा-आनंद विहार ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मऊ-आनंद विहार ट्रेन सेवा तथा दोहरीघाट-औंरिहार रेल सेवा के वाराणसी तक विस्तार का भी शुभारंभ करेंगे।

इन नई रेल सेवाओं से बिहार एवं पूर्वांचल के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। दौरे के दौरान रेल मंत्री मढ़ौरा लोकोमोटिव फैक्ट्री का निरीक्षण करेंगे और गिनी गणराज्य के लिए निर्यात किए जाने वाले 51वें डीजल रेल इंजन को भी रवाना करेंगे।

(Input from PB Shabd)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!