नई दिल्ली । Union Minister for Labour and Employment डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि कृत्रिम मेधा (AI) युवाओं के कौशल को प्रभावी ढंग से बढ़ा सकती है।
हैदराबाद में BRICS Trade Union Forum Summit में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए मंत्री ने सभी को नवीनतम प्रौद्योगिकी का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी और श्रमिकों से कौशल उन्नयन के माध्यम से रोजगार छिनने के भय से ऊपर उठने का आग्रह किया।
मंत्री ने कहा कि कृत्रिम मेधा (AI) तथा Robotics Technology देशभर में बड़े बदलाव ला रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने उद्योगों और ट्रेड यूनियनों के बीच मजबूत सहयोग का आह्वान किया तथा राष्ट्रीय और राज्य के विकास में श्रमिकों की अमूल्य भूमिका को स्वीकार किया।
उन्होंने साझा विकास को बढ़ावा देने के लिए BRICS देशों के बीच पारस्परिक सहयोग के महत्व पर भी जोर दिया। प्रौद्योगिकी में हो रही प्रगति के साथ कदम मिलाने के लिए मंत्री ने आश्वासन दिया कि स्किल इंडिया मिशन के माध्यम से नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
उन्होंने ई-श्रम पोर्टल की सफलता का उल्लेख किया, जो असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को एक मंच पर लाने और उन्हें सामाजिक सुरक्षा लाभ सीधे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई पहल है।
इसके अलावा, डॉ. मांडविया ने कहा कि केन्द्र सरकार भारतीय श्रमिकों के लिए अधिक अंतरराष्ट्रीय रोजगार अवसर सृजित करने के उद्देश्य से माइग्रेशन एंड मोबिलिटी एग्रीमेंट्स पर विशेष ध्यान दे रही है।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!