पटना । Bihar में “Har Ghar Tiranga Yatra” अभियान के तहत आज राजधानी पटना में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
CM सम्राट चौधरी के नेतृत्व में यह यात्रा गांधी मैदान के निकट स्थित जे.पी. सर्किल से शुरू हुई और कारगिल चौक के पास जाकर संपन्न हुई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों और आम नागरिकों ने भाग लिया।
तिरंगा यात्रा शुरू होने से पहले आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा हमारे स्वाभिमान का प्रतीक है और इसका सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है।
उन्होंने राज्य के लोगों से 19 अगस्त तक जिला, नगर निकाय और पंचायत स्तर पर आयोजित की जा रही तिरंगा यात्राओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने का भी आह्वान किया।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!