Bihar । CM । Flood: बिहार में जलस्तर गिरने के बावजूद बाढ़ की स्थिति बनी हुई है गंभीर 

Bihar । CM । Flood: बिहार में जलस्तर गिरने के बावजूद बाढ़ की स्थिति बनी हुई है गंभीर 

पटना । Bihar में गंगा, गंडक, कोसी और सोन नदियों के जलस्तर में कमी आने से Flood प्रभावित लोगों को कुछ राहत मिली है। हालांकि, स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है और कुछ निचले इलाकों में जलस्तर में वृद्धि जारी है।

गंगा के जलस्तर में बक्सर, भोजपुर और पटना के विभिन्न स्थानों पर बारह से पच्चीस सेंटीमीटर की कमी आई है। हालांकि, मुंगेर और भागलपुर के कई निचले इलाकों में जलस्तर में वृद्धि का रुख जारी है। तेरह जिलों में 27 लाख से अधिक लोग गंभीर बाढ़ की स्थिति का सामना कर रहे हैं।

पटना में ग्यारह प्रखंड प्रभावित हैं। गंगा, सोन और पुनपुन नदियों के जलस्तर में वृद्धि के बाद मनेर, दानापुर, राघोपुर और पानापुर के दियारा क्षेत्रों की कई पंचायतें अब भी बाढ़ के पानी से घिरी हुई हैं। मोकामा, अथमलगोला, फतुहा और बख्तियारपुर के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क भी बाधित हो गया है।

सारण, वैशाली, बेगूसराय, मुंगेर और भागलपुर के कई इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। भागलपुर में नवगछिया प्रखंड के राघोपुर दियारा में चारा ले जा रही एक नाव गंगा में पलट गई। एसडीआरएफ के जवानों ने नाव पर सवार सभी लोगों को बचा लिया।

CM सम्राट चौधरी ने वैशाली और सारण के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने सामुदायिक रसोई और राहत शिविरों का निरीक्षण किया तथा प्रभावित लोगों से बातचीत की। CM ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को और तेज करने का निर्देश दिया।
(Input from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!