Bihar । CM । BJP । Viksit Bharat Sankalp Sammelan: भाजपा संकल्प सम्मेलन में बोले सम्राट, 2029 से पहले बनेगा मां सीता मंदिर

Bihar । CM । BJP । Viksit Bharat Sankalp Sammelan: भाजपा संकल्प सम्मेलन में बोले सम्राट, 2029 से पहले बनेगा मां सीता मंदिर

नौबतपुर में आयोजित भाजपा के विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में सीएम सम्राट चौधरी ने सहयोग पोर्टल के प्रचार पर जोर दिया। कहा कि सीतामढ़ी में निर्माणाधीन मां सीता मंदिर का कार्य 2029 से पहले होगा पूरा।

नौबतपुर । पटना जिले के नौबतपुर प्रखंड के पीपलावां में BJP द्वारा आयोजित Viksit Bharat Sankalp Sammelan में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए। कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विक्रम विधायक सिद्धार्थ सौरभ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM सम्राट चौधरी ने PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि PM मोदी की कार्यशैली और जनता के हित में लिए गए निर्णयों के कारण वे देशवासियों के दिलों में बसे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की राजनीति में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और जो वादे करती है, उन्हें धरातल पर उतारने का कार्य भी करती है।

CM ने कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए सहयोग पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आम लोगों की समस्याओं को इस पोर्टल के माध्यम से सरकार तक पहुंचाएं, ताकि उनका त्वरित समाधान हो सके साथ ही सरकार तथा जनता के बीच संवाद और विश्वास और मजबूत हो।

इस दौरान CM ने सीतामढ़ी में निर्माणाधीन मां सीता मंदिर का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का बड़ा केन्द्र बनेगा तथा इसके निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है उसे 2029 के पहले ही पूरा करने की कोशिश की जाएगी।

(Input from PB Shabd)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!