पूर्वी चंपारण जिले में इस अवसर पर मुख्य समारोह का आयोजन जिला स्कूल, मोतिहारी में किया गया। जिला स्कूल, मोतिहारी को भी सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के रूप में विकसित किया गया है।
मोतिहारी । Bihar के CM सम्राट चौधरी ने आज बेगूसराय से वर्चुअल माध्यम से राज्य के सभी प्रखंडों में स्थापित कुल 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालयों) का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पूरे बिहार में किया गया।
पूर्वी चंपारण जिले में इस अवसर पर मुख्य समारोह का आयोजन जिला स्कूल, मोतिहारी में किया गया। जिला स्कूल, मोतिहारी को भी सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के रूप में विकसित किया गया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने बताया कि जिले में 28 तथा पूरे बिहार में कुल 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालयों) का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों के शुरू होने से विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर आधुनिक, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि इन मॉडल विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं (लैब) तथा सूचना प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षण की व्यवस्था की गई है। विद्यालयों के लिए योग्य एवं उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा किया गया है।
उन्होंने कहा कि ये मॉडल विद्यालय कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और नवाचार आधारित शिक्षा प्रदान करेंगे। प्रत्येक विद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और डिजिटल तकनीक का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!