Bihar । Assam । Trishul । IWAI: असम से जलमार्ग के जरिए पटना पहुंची 1,500 टन सीमेंट की खेप

Bihar । Assam । Trishul । IWAI: असम से जलमार्ग के जरिए पटना पहुंची 1,500 टन सीमेंट की खेप

असम के पांडू पोर्ट से 1,500 मीट्रिक टन सीमेंट लेकर कार्गो जहाज ‘त्रिशूल’ गायघाट जेटी पहुंचा। जलमार्ग से देश की सबसे लंबी दूरी तय करने का यह पहला मामला है।

पटना । Bihar में पहली बार जलमार्ग के माध्यम से देश की सबसे लंबी दूरी तय कर सीमेंट की खेप लेकर कार्गो जहाज ‘Trishul पटना सिटी स्थित गायघाट जेटी पहुंचा। यह जहाज असम के गुवाहाटी स्थित पांडू पोर्ट से 25 मई को 1,500 मीट्रिक टन सीमेंट लेकर रवाना हुआ था।

जानकारी के अनुसार, कार्गो जहाज ‘Trishul’ ने असम से पटना तक की यात्रा के दौरान बांग्लादेश के मार्ग से गुजरते हुए देश की 27 प्रमुख नदियों को पार किया। इस प्रकार यह जलमार्ग के जरिए देश में सबसे लंबी दूरी तय कर पटना पहुंचने वाला कार्गो जहाज बन गया।

गायघाट जेटी पर जहाज के पहुंचने पर भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) के निदेशक ने जहाज पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर संबंधित निजी सीमेंट कंपनी के लॉजिस्टिक्स प्रभारी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

कंपनी के लॉजिस्टिक्स प्रभारी ने बताया कि जहाज से सीमेंट की खेप उतारने के बाद इसे Bihar के विभिन्न जिलों में स्थित स्टॉक प्वाइंट्स तक भेजा जाएगा, जिससे निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि जलमार्ग परिवहन के विस्तार से माल ढुलाई की लागत में उल्लेखनीय कमी आती है। साथ ही, इस क्षेत्र के विकास से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। कंपनी के अधिकारियों ने जलमार्ग परिवहन को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार तथा PM नरेन्द्र मोदी के प्रयासों की सराहना की।

(Input from PB Shabd)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!