Bhopal । AIIMS। G-SERG: एम्स भोपाल में राष्ट्रीय शल्य चिकित्सा सम्मेलन जी-सर्ग का शुभारंभ

Bhopal । AIIMS। G-SERG: एम्स भोपाल में राष्ट्रीय शल्य चिकित्सा सम्मेलन जी-सर्ग का शुभारंभ

AIIMS भोपाल में राष्ट्रीय शल्य चिकित्सा सम्मेलन “जी-सर्ग (G-SERG)” का शुभारंभ, देशभर के युवा सर्जनों को मिलेगा सीखने और शोध प्रस्तुत करने का अवसर

भोपाल। AIIMS Bhopal के सामान्य शल्य चिकित्सा विभाग द्वारा राष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन "जी-सर्ग (G-SERG)" का आयोजन 24 से 26 जुलाई, 2026 तक किया जा रहा है। सम्मेलन का शुभारंभ कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) माधवानंद कर, डीन (अकादमिक) डॉ. रजनीश जोशी तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विकास गुप्ता की उपस्थिति में किया गया।

सम्मेलन में देशभर के प्रतिष्ठित शल्य चिकित्सक एवं शिक्षाविद भाग ले रहे हैं, जिनमें डॉ. चिंतामणि, डॉ. रत्ना चोपड़ा, डॉ. संजय जैन (एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष) तथा डॉ. अरविंद राय, पूर्व डीन, गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल प्रमुख हैं।

सम्मेलन का उद्देश्य युवा सर्जनों को शोध प्रस्तुत करने, विशेषज्ञों से सीखने तथा राष्ट्रीय स्तर पर शल्य चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और सहयोग को सशक्त बनाना है। देशभर के स्नातकोत्तर रेजिडेंट चिकित्सक एवं शल्य चिकित्सक इस मंच पर नवीनतम वैज्ञानिक प्रगति, आधुनिक शल्य चिकित्सा तकनीकों तथा शोध कार्यों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

सम्मेलन में शल्य चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना प्रमुख विषय है। देशभर के प्रतिष्ठित शल्य चिकित्सक एवं शिक्षाविद विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों में व्याख्यान देने के साथ प्रतिभागियों के साथ अकादमिक चर्चा भी करेंगे।

आयोजन अध्यक्ष डॉ. श्याम लाल ने बताया कि सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 120 स्नातकोत्तर रेजिडेंट चिकित्सक भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन युवा सर्जनों को राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों से सीखने, अपने शोध कार्य प्रस्तुत करने तथा अकादमिक संवाद में भाग लेने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान कर रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि सामान्य शल्य चिकित्सा विभाग भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन कर शल्य चिकित्सा प्रशिक्षण, अनुसंधान तथा राष्ट्रीय सहयोग को और सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

आयोजन सचिव डॉ. मूरत सिंह यादव ने बताया कि यह सम्मेलन सामान्य शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में नवीनतम वैज्ञानिक प्रगति के आदान-प्रदान, पेशेवर सहयोग को बढ़ावा देने तथा चिकित्सकों के बीच ज्ञान साझा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा।

 (Input from PB Shabd)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!