ढाका । सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने आज अपने महासचिव मिर्ज़ा फखरुल इस्लाम आलमगीर को देश के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार नामित किया। President Election 20 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।
BNP के वरिष्ठ संयुक्त महासचिव रूहुल कबीर रिज़वी ने घोषणा की कि 78 वर्षीय वरिष्ठ राजनेता ने उम्मीदवार नामित किए जाने के बाद बीएनपी के महासचिव पद और पार्टी की सर्वोच्च नीति-निर्माण समिति, स्थायी समिति की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
यह नामांकन ढाका स्थित प्रधानमंत्री सचिवालय में PM तारिक रहमान, जो पार्टी के अध्यक्ष भी हैं, के साथ BNP के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद घोषित किया गया।
Bangladesh की प्रमुख विपक्षी पार्टी जमात-ए-इस्लामी ने भी अपने गठबंधन सहयोगी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष कर्नल (सेवानिवृत्त) ओली अहमद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।
यह राष्ट्रपति चुनाव पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद शाहाबुद्दीन के 24 जुलाई को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देते हुए अपने कार्यकाल की समाप्ति से लगभग दो वर्ष पहले इस्तीफा देने के बाद हो रहा है।
संविधान के अनुसार President Post रिक्त होने के बाद संसदीय अध्यक्ष हाफिज उद्दीन अहमद वर्तमान में कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्य कर रहे हैं।
12 फरवरी को हुए चुनावों में सत्ता में आई BNP के पास वर्तमान में संसद में दो-तिहाई बहुमत है, जिससे श्री आलमगीर राष्ट्रपति पद हासिल करने की मजबूत स्थिति में हैं।
(Input From News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!