बिहटा, पटना । बिहटा थाना क्षेत्र में Illegal sand mining के दौरान नाविकों से जबरन वसूली के मामले में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि एक अन्य अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, Illegal sand miningके दौरान नाविकों को डराकर जबरन और रुपये वसूले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। टीम ने नाव के जरिए जबरन वसूलने जा रहे संदिग्ध अपराधियों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
अपराधियों की गोलीबारी में एक पुलिस पदाधिकारी के हाथ को गोली छूते हुए निकल गई, जबकि बिहटा थानाध्यक्ष भी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अनीश कुमार नामक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुठभेड़ के दौरान कुछ अपराधी नदी में कूदकर फरार हो गए, जबकि पियूष कुमार को पुलिस ने नाव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान अपराधियों की ओर से करीब 40 राउंड और पुलिस की ओर से करीब 22 राउंड फायरिंग की गई।
पुलिस ने मौके से एक देशी कट्टा, दो देशी पिस्टल, एक राइफल, एक देशी कार्बाइन और करीब 25 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, घायल अपराधी अनीश कुमार का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। पिछले वर्ष उससे संबंधित एके-47 हथियार भी बरामद किया गया था। उसके खिलाफ छह अन्य मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार पियूष कुमार का भी आपराधिक इतिहास बताया गया है। पुलिस दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड के साथ-साथ मुठभेड़ और जबरन वसूली से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
Senior Superintendent of Police पटना कार्तिकेय के. शर्मा ने कहा कि अपराधियों की ओर से की गई फायरिंग का पुलिस टीम ने साहस और तत्परता से सामना किया और प्रभावी कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि पटना पुलिस की ओर से अपराध, रंगदारी और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!