ADB । India’s Growth Forecast । Asian Development Outlook: एडीबी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी किया

ADB । India’s Growth Forecast । Asian Development Outlook: एडीबी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी किया

नई दिल्ली । एशियाई विकास बैंक (ADB) ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष के लिए India’s Growth Forecast का अनुमान पहले के 6.6 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया। ADB ने इसके लिए उम्मीद से बेहतर निवेश मांग और सेवा निर्यात में लचीलेपन को कारण बताया।

ADB ने अपने सितंबर 2026 के Asian Development Outlook में कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ऊंची जिंस कीमतों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था लचीली बनी हुई है।

इसने यह भी कहा कि अर्थव्यवस्था को उम्मीद से कम आपूर्ति व्यवधानों, लगातार पूंजी प्रवाह और उच्च इनपुट लागत का उपभोक्ता कीमतों पर सीमित असर से लाभ हुआ है, जिससे पश्चिम एशिया में संघर्ष के प्रभाव को कम करने में मदद मिली।

सेवाएं प्रमुख वृद्धि चालक के रूप में उभरीं, जिनमें 10 फीसदी का विस्तार हुआ। इसमें वित्तीय, रियल एस्टेट और पेशेवर सेवाओं में 12.1 फीसदी की वृद्धि का प्रमुख योगदान रहा, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा तथा रबर और प्लास्टिक के क्षेत्र तथा विनिर्माण में 9.2 फीसदी  की वृद्धि हुई है।

(Input from PB Shabd)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!