नई दिल्ली । चिर प्रतिद्वंद्वी India और Pakistan आज 2026 Hockey World Cup के Pool D के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में आमने-सामने होंगे।
England के पहले ही क्वालीफाई कर जाने के बाद दूसरे चरण में पहुंचने वाली अंतिम टीम का फैसला अभी होना बाकी है। India फिलहाल तीन अंकों और शून्य गोल अंतर के साथ दूसरे स्थान पर है।
India की जीत से अगले ग्रुप चरण में उसकी जगह पक्की हो जाएगी, जबकि ड्रॉ की स्थिति में भी India का आगे बढ़ना सुनिश्चित हो जाएगा, जब तक कि वेल्स इंग्लैंड के खिलाफ उलटफेर नहीं कर देता।
यदि वेल्स जीत जाता है, तो मैचों में जीत, गोल अंतर और किए गए गोल सहित टाई-ब्रेकर के मानदंड दूसरे क्वालीफायर का फैसला करेंगे।
वहीं, एक अंक और माइनस तीन के गोल अंतर के साथ Pakistan के लिए स्थिति करो या मरो वाली है। भारत के खिलाफ जीत ही इसे विश्व कप अभियान को जीवित रख सकती है।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!