18th BRICS Summit । New Delhi: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए तैयार भारत मंडपम

18th BRICS Summit । New Delhi: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए तैयार भारत मंडपम

नई दिल्ली । New Delhi का भारत मंडपम 12 और 13 सितंबर को 18th BRICS Summit की मेजबानी करेगा। भारत की अध्यक्षता में होने वाले इस सम्मेलन का आधिकारिक थीम “बिल्डिंग फॉर रेसिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी” रखा गया है। 

दो दिवसीय सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य देशों के नेताओं के साथ साझेदार देशों और आमंत्रित देशों के शीर्ष नेता भी शामिल होंगे। भारत की अध्यक्षता के दौरान 25 से अधिक शहरों में 350 से ज्यादा बैठकें और उच्च स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।

2026 का 18th BRICS Summit भारत के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस वर्ष समूह अपनी स्थापना के 20 वर्ष पूरे कर रहा है। भारत चौथी बार इसकी अध्यक्षता कर रहा है।

सम्मेलन में वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार, बहुपक्षवाद को मजबूत करने, व्यापार, वित्त, तकनीक, ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास जैसे मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने पर जोर रहने की उम्मीद है।

(Input from PB Shabd 

 

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!