नई दिल्ली । रसायन और पेट्रोरसायन उद्योग के प्रमुख आयोजन 14th edition of India Chem 2026 कल मुंबई में शुरू होगा।
Union Minister for Chemicals and Fertilizers and Health and Family Welfare मंत्री जे. पी. नड्डा बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर, नेस्को में तीन दिवसीय आयोजन का उद्घाटन करेंगे।
केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी।
रसायन और पेट्रोरसायन विभाग द्वारा भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम 22 से 24 अक्टूबर तक “एडवांटेज भारत: एन इमर्जिंग ग्लोबल केमिकल्स हब” विषय के तहत आयोजित किया जाएगा।
इस आयोजन में 100 से अधिक देशों के प्रतिभागियों, 200 से अधिक प्रदर्शकों और 8,000 से अधिक व्यावसायिक आगंतुकों के शामिल होने की उम्मीद है। जापान भागीदार देश के रूप में हिस्सा लेगा।
इंडिया केम 2026 में रसायन और पेट्रोरसायन क्षेत्र की उभरती प्रौद्योगिकियों, निवेश के अवसरों और नवाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा। यह अंतरराष्ट्रीय व्यापार साझेदारी, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और केमिकल पार्कों में निवेश को भी सुगम बनाएगा।
भारत दुनिया का छठा सबसे बड़ा रसायन उत्पादक और एशिया में चौथा सबसे बड़ा उत्पादक है। देश का रसायन उद्योग 2030 तक 300 अरब अमेरिकी डॉलर और 2040 तक एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!