Uttarakhand । CM । Chief Minister’s Health Service Camp: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रियों का फूल बरसाकर किया स्वागत

Uttarakhand । CM । Chief Minister’s Health Service Camp: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रियों का फूल बरसाकर किया स्वागत

हरिद्वार । Uttarakhand के CM पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा कर तथा चरण प्रक्षालन कर स्वागत किया। हर की पौड़ी से कांवड़ यात्रा कॉरिडोर तक के मार्ग पर हेलीकॉप्टर से भी पुष्प वर्षा की गई।

उन्होंने Chief Minister’s Health Service Camp का उद्घाटन किया, वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं को भोजन भी परोसा।

श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि Uttarakhand आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा भारत की सनातन परंपरा, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक मूल्यों का प्रतीक है तथा इसके सुचारू संचालन के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

CM ने कहा कि इस वर्ष की कांवड़ यात्रा के दौरान अब तक एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर चुके हैं।

श्री धामी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी निगरानी, ड्रोन मॉनिटरिंग, एम्बुलेंस सेवाएं, स्वास्थ्य शिविर तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली सहित व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

(Input from News on Air)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!