नई दिल्ली । PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के तहत देशभर में पचास लाख से अधिक परिवारों को रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन का लाभ मिला है। Union Minister of New and Renewable Energy ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज कहा कि यह योजना नागरिकों को सशक्त बनाने के साथ-साथ भारत के स्वच्छ और ऊर्जा-सुरक्षित भविष्य की दिशा में परिवर्तन को तेज कर रही है।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि उन्नीस लाख से अधिक परिवारों का बिजली बिल शून्य आ रहा है। मंत्री ने यह भी कहा कि पच्चीस हजार से अधिक केंद्रीय सरकारी भवन और इक्यासी हजार से अधिक राज्य सरकारी भवन अब रूफटॉप सोलर से संचालित हो रहे हैं।
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने जानकारी दी कि इस योजना के तहत हर छह दिन में एक लाख परिवार लाभान्वित हो रहे हैं, जिससे यह दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते स्वच्छ ऊर्जा कार्यक्रमों में से एक बन गया है।
मंत्रालय ने बताया कि इस वर्ष जुलाई में इस योजना के तहत पांच लाख से अधिक परिवारों को लाभ मिला, जो योजना शुरू होने के बाद से अब तक का सर्वाधिक मासिक आंकड़ा है। पिछले नौ महीनों में इंस्टॉलेशन की गति 3.2 गुना बढ़ी है और इस वर्ष जुलाई में प्रतिदिन सोलह हजार से अधिक इंस्टॉलेशन दर्ज किए गए।
मंत्रालय ने आगे कहा कि इस गति को बनाए रखने के लिए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से लाभार्थियों को अट्ठाईस हजार करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी सीधे जारी की गई है।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!