Chhattisgarh । National Horticulture Mission । Modern Technology । Government Schemes: राष्ट्रीय बागवानी मिशन किसानों के लिए बना वरदान, सब्जी की खेती कर लखपति बन रहे किसान

Chhattisgarh । National Horticulture Mission । Modern Technology । Government Schemes: राष्ट्रीय बागवानी मिशन किसानों के लिए बना वरदान, सब्जी की खेती कर लखपति बन रहे किसान

कोरबा/छत्तीसगढ़ः आकांक्षी जिला कोरबा में केंद्र सरकार की National Horticulture Mission योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। आदिवासी बाहुल्य इस जिले में अब पारंपरिक खेती की जगह सब्जी उत्पादन ने नई पहचान बना ली है। Modern Technology और Government Schemes के सहयोग से किसान कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं और आर्थिक रूप से सशक्त बन रहे हैं।

ग्राम पंचायत कोरकोमा के उन्नत किसान मेलाराम केशरवानी इस योजना की सफलता की मिसाल हैं। वे सब्जी की खेती से हर महीने 60 से 70 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने गांव के 12 लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराया है। मेलाराम बताते हैं कि सोलर पंप के उपयोग से बिजली खर्च पूरी तरह खत्म हो गया है, जिससे उनकी बचत और बढ़ गई है।

कोरबा जिले में उद्यान विभाग की पहल से Horticulture का रकबा लगातार बढ़ रहा है। सहायक संचालक उद्यान पतराम सिंह ने बताया कि जिले में 5 हजार से अधिक किसान रबी सीजन की फसल ले रहे हैं। किसानों को सब्सिडी पर सोलर पंप, सेट-नेट और पैक हाउस जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं, जिससे उत्पादन एवं गुणवत्ता दोनों में सुधार हुआ है। इन सुविधाओं के कारण खेती की लागत कम हुआ है और मुनाफा बढ़ा है। 

पतराम सिंह, सहायक संचालक उद्यान, कोरबा के अनुसार आदिवासी बहुल आकांक्षी जिला कोरबा में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उद्यान विभाग लगातार प्रयासरत है। National Horticulture Mission के तहत मिल रही सुविधाओं का ही परिणाम है कि अब किसान सब्जी उत्पादन से हर साल लाखों रुपये कमा रहे हैं और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। 

(Input From Agency)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!