Bihar Krishi App । PM-Kisan । AI । Precision Farming: बिहार कृषि ऐप किसानों के लिए डिजिटल वन-स्टॉप समाधान, मौसम से लेकर सरकारी योजनाओं तक की जानकारी

Bihar Krishi App । PM-Kisan । AI । Precision Farming: बिहार कृषि ऐप किसानों के लिए डिजिटल वन-स्टॉप समाधान, मौसम से लेकर सरकारी योजनाओं तक की जानकारी

पटना: बिहार सरकार ने चौथे कृषि रोडमैप के तहत किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए Bihar Krishi App  लॉन्च किया है। गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध यह मोबाइल ऐप किसानों के लिए एकीकृत योजना पोर्टल के तौर पर काम करेगा जहां किसान ऐप के माध्यम से विभिन्न कृषि योजनाओं में आवेदन कर उनकी स्थिति, अनुदान विवरण तथा स्वीकृति की वास्तविक समय पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही फसल प्रबंधन मार्गदर्शन, बाजार भाव की जानकारी तथा रियल-टाइम मौसम पूर्वानुमान जैसी एकीकृत सेवाएं भी उपलब्ध होगी। पिछले दिनों इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है।

बिहार कृषि ऐप में डिजिटल किसान पासबुक की सुविधा भी दी गई है, जिससे किसान विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत प्राप्त अनुदान और लाभ देख सकते हैं तथा बैंक पासबुक की तरह डिजिटल रिकॉर्ड रख सकते हैं। कृषि विभाग ने कहा कि यह ऐप किसानों को आवश्यक तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने और आसानी से Precision farming के तरीके अपनाने में मदद करेगा।

Precision farming की मिल रही जानकारी

ऐप में प्रमुख फसलों (धान, गेहूं, दलहन, तिलहन) और बागवानी उत्पादों (आम, केला) से संबंधित कीटनाशक प्रबंधन, रोग नियंत्रण और आधुनिक खेती के तरीकों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। बिहार कृषि मोबाइल ऐप से किसान अपनी मिट्टी के स्वास्थ्य कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और मौसम पूर्वानुमान (तापमान, वर्षा) के आधार पर खेती की योजना बना सकते हैं।

इसके जरिये उन्हें समय-समय पर मौसम का अपडेट मिलता रहेगा। इस ऐप पर फसलों के वर्तमान और पिछले बाजार भाव, मंडियों, कोल्ड स्टोरेज और कृषि विज्ञान केन्द्रों के लोकेशन जैसी उपयोगी जानकारियां उपलब्ध हैं। किसान कृषि संबंधित समस्याओं को ऐप पर दर्ज कर सकते हैं और PM- Kisan जैसी योजनाओं की जानकारी AI चैटबॉट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

सरकार का कहना है कि इस डिजिटल समाधान से किसानों को कल्याणकारी योजनाओं एवं तकनीकी सहायता तक आसान पहुंच मिलेगी, जिससे वे अधिक समृद्ध बन सकेंगे।

(input from Agency)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!