Union Agriculture Minister । ICAR-IIAB । SCSP । TSP: झारखंड में कृषि को बढ़ावा देने के लिए कृषि मंत्री ने वैज्ञानिक खेती और उन्नत बीजों पर दिया जोर

Union Agriculture Minister । ICAR-IIAB । SCSP । TSP: झारखंड में कृषि को बढ़ावा देने के लिए कृषि मंत्री ने वैज्ञानिक खेती और उन्नत बीजों पर दिया जोर

रांची । Union Agriculture Minister शिवराज सिंह चौहान ने रांची के गढ़खटंगा स्थित आईसीएआर-भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (ICAR-IIAB) में विभिन्न नई सुविधाओं का उद्घाटन किया। इनमें प्रशासनिक-सह-विद्यालय भवन, बिरसा मुंडा बहुउद्देशीय हॉल, जयपाल सिंह मुंडा खेल परिसर और नेक्स्टजेन प्रजनन सुविधा शामिल हैं। उन्होंने ICAR-IIAB में एक नए अतिथि गृह की सुविधा की आधारशिला भी रखी। इस परियोजना की लागत 119 करोड़ रुपये है।

अपने संबोधन में श्री चौहान ने झारखंड के लिए वैज्ञानिक कृषि, उन्नत बीजों, एकीकृत खेती, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन और स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप कृषि प्रौद्योगिकियों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अनुसंधान और प्रौद्योगिकियों को किसानों तक पहुंचाने के लिए संस्थान के प्रयासों की सराहना की तथा किसानों में निरंतर जागरूकता और खेत स्तर पर विस्तार गतिविधियों की आवश्यकता पर जोर दिया।

श्री चौहान ने झारखंड की समृद्ध प्राकृतिक और पारंपरिक विरासत को भी रेखांकित किया और आईसीएआर-IIAB को कृषि अनुसंधान, नवाचार और आत्मनिर्भरता का एक महत्वपूर्ण संगम बताया। उन्होंने जोर दिया कि पारंपरिक ज्ञान आज भी मूल्यवान है, लेकिन कृषि की मौजूदा चुनौतियों के लिए किसानों को स्थानीय संसाधनों और कृषि-जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी-आधारित कृषि पद्धतियों को तेजी से अपनाने की आवश्यकता है। श्री चौहान ने उन्नत बीजों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा अनुसंधान संस्थानों से उपयुक्त कृषि प्रौद्योगिकियों को किसानों के खेतों तक पहुंचाने के महत्व पर बल दिया।

Union Agriculture Minister ने सब्जियों, अनाज और पशुधन को शामिल करते हुए एकीकृत खेती तथा संतुलित उर्वरकों के उचित उपयोग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने किसान कल्याण योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन और उनके लाभ प्रत्येक गांव तक पहुंचाना सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।

ICAR-IIAB ने कल अनुसूचित जाति उप-योजना (SCSP) और जनजातीय उप-योजना (TSP) के तहत रबी-पूर्व किसान गोष्ठी-सह-कृषि इनपुट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में रांची, खूंटी, गुमला और रामगढ़ जिलों के लगभग 1,500 किसानों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य किसानों, वैज्ञानिकों और नीति-निर्माताओं के बीच सीधे संवाद को सुगम बनाना तथा वैज्ञानिक और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने को बढ़ावा देना था।

(Input from PB Shabd)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!