नई दिल्ली । Commerce and Industry Minister पीयूष गोयल ने कहा कि देश ने संकट के दौरान दुनिया के विभिन्न हिस्सों में फंसे अपने नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण लगातार सुनिश्चित किया है। Germany के बर्लिन में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि जहां कई देश आपात स्थिति के दौरान यात्रा परामर्श जारी करते हैं।
वहीं भारत जरूरत के समय अपने नागरिकों को स्वदेश वापस लाने के लिए ठोस कदम उठाता है। उन्होंने कहा कि भारत ने भारतीयों के साथ-साथ अन्य देशों के नागरिकों को निकालने में भी मदद की है।
Ukraine war, के दौरान चलाए गए निकासी अभियान के बारे में श्री गोयल ने कहा कि PM नरेन्द्र मोदी ने व्यक्तिगत रूप से निकासी प्रयासों की निगरानी की और अभियानों के समन्वय तथा निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए नई दिल्ली में एक समर्पित टीम का गठन किया।
उन्होंने कहा कि निकासी को सुगम बनाने के लिए चार वरिष्ठ मंत्रियों को पड़ोसी देशों में तैनात किया गया था। उन्होंने कहा कि ये प्रयास कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के दौरान अपने नागरिकों की सुरक्षा और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!