शहडोल । MP के शहडोल जिले के भमरहा गांव के युवा किसान लालबाबू सिंह ने सीमित संसाधनों में Mushroom Cultivation मशरूम की खेती शुरू कर सफलता की नई कहानी लिखी है। आज वे न केवल हर महीने 40 से 50 हजार रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं, बल्कि अन्य युवाओं और महिला स्व सहायता समूहों के लिए प्रेरणा भी बन चुके हैं।
लालबाबू ने वर्ष 2019 में महज 1500 वर्गफीट के शेड से मशरूम उत्पादन की शुरुआत की थी। मेहनत और बेहतर प्रबंधन के दम पर अब वे हर महीने 200 किलो से अधिक मशरूम का उत्पादन कर रहे हैं। कभी साइकिल से मशरूम पहुंचाने वाले लालबाबू को अब दूर-दूर से एडवांस ऑर्डर मिलते हैं।
उन्होंने जिले के युवाओं और महिला स्व सहायता समूहों को Mushroom Cultivation का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में भी योगदान दिया है। अब तक 25 महिला स्व सहायता समूहों (SHGs) को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिनमें कई समूह मशरूम की खेती शुरू कर चुके हैं।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!