वॉशिंगटन डीसी/नई दिल्ली । Washington DC में आयोजित भारतीय दूतावास के आम चखने के कार्यक्रम ‘Test of The Tropical Magic’ में 8,000 से अधिक आगंतुक शामिल हुए, जिसने अमेरिका में भारतीय उत्पादों की बढ़ती लोकप्रियता को रेखांकित किया।
अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि दूतावास को लगभग 8,000 लोगों के आने की उम्मीद थी, लेकिन वास्तविक उपस्थिति उम्मीदों से कहीं अधिक रही।
मीडिया से बातचीत में क्वात्रा ने कहा कि भारतीय आम अब अमेरिकी उपभोक्ताओं की पसंद में “मजबूती और पूरी तरह से अपनी जगह बना चुके हैं।”
उन्होंने कहा कि देखिए, यह वास्तव में आम कूटनीति नहीं है। यह मूल रूप से भारत के स्वाद का एक बहुत छोटा हिस्सा है, जिसे हमने यहां प्रदर्शित करने का प्रयास किया है। हमें आरएसवीपी के माध्यम से लगभग 8,000 लोगों के आने की उम्मीद थी। हमारी समझ है कि यह संख्या उससे कहीं अधिक रही। यह हमें यह भी बताता है कि आम अब अमेरिकी स्वाद में मजबूती और पूरी तरह से अपनी जगह बना चुका है।
लेकिन आमों के अलावा, हमारे पास बासमती चावल का प्रचार और भारतीय चाय भी है। आपको भारतीय चाय और भारतीय कॉफी भी आजमानी चाहिए। पहली बार मुझे पता चला कि भारत में ऑलिव टी भी होती है। हमारे पास ऑलिव टी भी है।
इन सभी चीजों को एक शानदार दिन पर प्रदर्शित किया जा रहा है। बारिश होने की उम्मीद थी, लेकिन वर्षा देवता भी हमारे पक्ष में रहे और मौसम काफी शुष्क बना रहा। लोग इसका आनंद ले रहे हैं। आखिरकार, यही तो इसका उद्देश्य है।
उन्होंने आगे कहा कि अगर लोग भारतीय चावल, भारतीय आम, भारतीय चाय और कॉफी के माध्यम से भारत के स्वाद का आनंद लेते हैं, तो यह अपने आप में बहुत कुछ कहता है।
क्वात्रा ने कहा कि इस कार्यक्रम को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया इस बात का संकेत है कि ऐसे आयोजनों को अधिक बार आयोजित किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से हमारे लिए एक संदेश है कि शायद इसे साल में एक बार से अधिक बार आयोजित करने की जरूरत है। हमें संभवतः अपने उत्पादों की टोकरी का भी विस्तार करना चाहिए, जिन्हें हम प्रदर्शित करना चाहते हैं। इसलिए मुझे आश्चर्य नहीं होगा यदि आप साल में एक बार से अधिक, शायद दो बार, खाद्य उत्पादों के प्रचार कार्यक्रम देखने लगें।
अमेरिका में भारतीय दूतावास ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को ‘Test of The Tropical Magic’ कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें भारत की प्रसिद्ध आम की किस्मों का उत्सव मनाया गया और आगंतुकों को मुफ्त में आम चखने का अवसर प्रदान किया गया।
(Input from DD News)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!