Iceland । India । APEDA । Indian Mango । India-EFTA । TEPA: आइसलैंड में भारतीय दूतावास और एपीडा ने पहली बार भारतीय आमों की समृद्ध विविधता के प्रचार कार्यक्रमों का किया प्रदर्शन

Iceland । India । APEDA । Indian Mango । India-EFTA । TEPA: आइसलैंड में भारतीय दूतावास और एपीडा ने पहली बार भारतीय आमों की समृद्ध विविधता के प्रचार कार्यक्रमों का किया प्रदर्शन

विश्व । रेक्जाविक, Iceland स्थित Indian Embassy ने कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) के सहयोग से 24 जून, 2026 को आइसलैंड की राजधानी रेक्जाविक और 25 जून, 2026 को उत्तरी आइसलैंड के अकुरेरी में भारतीय आम प्रचार कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसमें भारतीय आमों की समृद्ध विविधता और निर्यात क्षमता का प्रदर्शन किया गया। ये Iceland में आयोजित पहले Indian Mango प्रचार कार्यक्रम थे।

राजदूत आर. रविंद्र ने भारत की विश्व-प्रसिद्ध आम किस्मों की विशेषताओं पर प्रकाश डाला और आइसलैंड में भारतीय आमों के निर्यात के विस्तार के महत्वपूर्ण अवसरों को रेखांकित किया।

आइसलैंड के विदेश मंत्रालय में व्यापार समझौता निदेशक, श्री स्वेइन के. ऐनार्सन ने India-EFTA व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) द्वारा प्रस्तुत अवसरों और आइसलैंड में भारतीय आमों के अधिक आयात को सुगम बनाने की इसकी क्षमता पर चर्चा की।

Iceland फेडरेशन ऑफ ट्रेड के महासचिव, श्री ओलाफुर स्टीफेंसन ने भारत में आइसलैंडिक व्यवसायों की बढ़ती रुचि का उल्लेख किया और भारतीय कृषि उत्पादों, विशेष रूप से आमों के आयात में वृद्धि की संभावनाओं को रेखांकित किया।

द्वितीय सचिव सुश्री अनिशा तोमर ने भारत के आम उत्पादन पर एक प्रस्तुति दी, जिसमें दुनिया के सबसे बड़े आम उत्पादक के रूप में भारत की स्थिति को रेखांकित किया गया। उन्होंने गुणवत्ता आश्वासन, बाजार पहुंच और अंतरराष्ट्रीय प्रचार के माध्यम से आम निर्यात को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की पहलों की भी जानकारी दी।

इन कार्यक्रमों में उत्कृष्ट उपस्थिति देखी गई, जिसमें आयातकों, राजनयिक समुदाय के सदस्यों, आइसलैंडिक व्यवसायों के प्रतिनिधियों और आइसलैंड के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने भाग लिया।

अतिथियों को Indian Mango की चार प्रीमियम किस्में—दशहरी, चौसा, लंगड़ा और केसर—परोसी गईं, जिन्हें उनके उत्कृष्ट स्वाद, सुगंध और गुणवत्ता के लिए व्यापक सराहना मिली। इन कार्यक्रमों ने वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने, भारतीय कृषि निर्यात को बढ़ावा देने और भारत तथा आइसलैंड के बीच बढ़ती आर्थिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए एक मूल्यवान मंच प्रदान किया।

वर्तमान में Iceland मुख्य रूप से थाईलैंड, ब्राजील, कंबोडिया, घाना और पेरू से आमों का आयात करता है। वैकल्पिक आपूर्तिकर्ताओं की सीमित उपलब्धता के कारण इन देशों के आमों ने आइसलैंड के बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति स्थापित कर ली है। वर्ष 2025 में Iceland ने लगभग 3.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के आमों का आयात किया, जिसमें से लगभग 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के आम केवल थाईलैंड से आयात किए गए।

स्थानीय उपभोक्ताओं के साथ मिशन की बातचीत के दौरान यह सामने आया कि आइसलैंड के लोग आमों को बहुत पसंद करते हैं और विशेष रूप से उन्हें स्मूदी, डेजर्ट और फ्रूट सलाद में खाना पसंद करते हैं, जो आइसलैंडिक बाजार में भारतीय आमों के लिए आशाजनक संभावनाओं का संकेत देता है।

(Input from PIB)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!