मैनपुरी/उत्तर प्रदेश । मैनपुरी में जिले के 90 किसानों का दल पांच दिवसीय प्रशिक्षण और भ्रमण के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), पूसा, नई दिल्ली रवाना हुआ।
जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह प्रशिक्षण 3 अक्टूबर तक चलेगा।
इस दौरान किसानों को श्री अन्न (Millets) की उन्नत खेती, उत्पादन, प्रसंस्करण और इसके उपयोग की नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
किसान कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से बातचीत कर आधुनिक खेती के तरीके भी सीखेंगे। जिलाधिकारी ने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री अन्न से पोषण के साथ किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है।
उन्होंने किसानों से प्रशिक्षण में मिली जानकारी को अपने खेतों में अपनाने और अन्य किसानों को भी नई तकनीकों के बारे में बताने की अपील की। इस मौके पर उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, कृषि वैज्ञानिक और किसान मौजूद रहे।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!