Digital Revolution । Digital Krishi Rath: कृषि में डिजिटल क्रांति: किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ेगा डिजिटल कृषि रथ

Digital Revolution । Digital Krishi Rath: कृषि में डिजिटल क्रांति: किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ेगा डिजिटल कृषि रथ

लोहरदगा में खरीफ की तैयारी के तहत Digital Krishi Rath रवाना, 27 जून से 6 जुलाई तक सभी प्रखंडों में किसानों को आधुनिक खेती, उन्नत बीज, पशुपालन और सरकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी।

रांची । खरीफ मौसम 2026 की तैयारी के मद्देनजर किसानों को कृषि में  Digital Revolution के तहत आधुनिक कृषि तकनीक, वैज्ञानिक खेती और सरकार की कृषि योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय परिसर से Digital Krishi Rath को उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वावधान में यह अभियान 27 जून से 6 जुलाई तक जिले के सभी प्रखंडों के चयनित संकुलों और पंचायतों में संचालित किया जाएगा।

उपायुक्त ने जिले के किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने निकटवर्ती चयनित संकुल में निर्धारित तिथि पर आयोजित Digital Krishi Rath कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को कृषि विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने, आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का अवसर मिलेगा। इससे खरीफ फसलों का बेहतर उत्पादन होने के साथ किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी। 

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कृषि विभाग की टीम गांव-गांव पहुंचकर किसानों को नई कृषि तकनीकों, उन्नत बीज, फसल प्रबंधन, पशुपालन तथा सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम का सफल संचालन एवं किसानों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। 

डिजिटल कृषि रथ 27 व 28 जून को लोहरदगा प्रखंड, 29 जून को सेन्हा, 30 जून को भंडरा, 1 एवं 2 जुलाई को कुडू, 3 जुलाई को कैरो, 4 जुलाई को किस्को तथा 5 एवं 6 जुलाई को पेशरार प्रखंड के चयनित संकुलों एवं पंचायतों में भ्रमण करेगा। 

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, पीडी आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी काले न. खलखो सहित अन्य अधिकारी उपस्थित देखी गई।

 (Input from PB Shabd)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!