नई दिल्ली । Agriculture and Farmers’ Welfare Minister शिवराज सिंह चौहान कल नई दिल्ली में National Conference on Agriculture for Rabi Campaign 2026 का उद्घाटन करेंगे। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग आगामी रबी मौसम की प्रमुख प्राथमिकताओं और तैयारियों पर विचार-विमर्श के लिए इस सम्मेलन का आयोजन करेगा।
कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दो दिवसीय सम्मेलन में केन्द्र-राज्य समन्वय को मजबूत करने और कृषि उत्पादन, उत्पादकता, स्थिरता तथा किसानों की आय बढ़ाने के लिए समन्वित, परिणामोन्मुखी रणनीति विकसित करने पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा। विचार-विमर्श में हाल ही में आयोजित क्षेत्रीय कृषि सम्मेलनों से प्राप्त प्रमुख सीख और परिणामों को भी शामिल किया जाएगा।
पहले दिन तीन व्यापक क्षेत्रों को कवर करते हुए समानांतर विषयगत समूह चर्चाओं के तीन दौर होंगे। इन क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता, विविधीकरण और उत्पादन वृद्धि; स्थिरता और जलवायु-लचीली कृषि; तथा डिजिटल कृषि, बुनियादी ढांचा, वित्तपोषण और जोखिम प्रबंधन शामिल हैं।
इसमें कहा गया कि दूसरे दिन क्षेत्रीय सम्मेलनों से प्राप्त प्रमुख सीख और पहले दिन आयोजित विषयगत चर्चाओं के परिणामों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
सम्मेलन राज्य के कृषि मंत्रियों को कृषि विकास और रबी मौसम की तैयारियों के लिए अपने विचार और अनुभव, राज्य की प्राथमिकताएं तथा सुझाव साझा करने का अवसर भी प्रदान करेगा।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!